सोलग जुरासी में लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच करती सांसद मोबाइल हेल्थ सेवा की टीम। स्रोत:
मरीजों को बांटी गई निशुल्क दवाइयां
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सोलग जुरासी पंचायत के सोलग गांव में सांसद अनुराग ठाकुर की पहल पर अस्पताल-सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर के दौरान स्वास्थ्य टीम ने 16 पुरुषों और 59 महिलाओं सहित कुल 75 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की, जबकि 44 लोगों के रक्त नमूनों की जांच भी की गई। जांच के दौरान कई लोगों में विभिन्न बीमारियों के लक्षण पाए गए, जिनमें 14 मरीज उच्च रक्तचाप, 8 मधुमेह, 20 ऑर्थो संबंधित समस्याओं तथा 33 अन्य बीमारियों से ग्रसित पाए गए। स्वास्थ्य टीम में डॉ. सुनिधि, फार्मासिस्ट सपना, लैब तकनीशियन जोगिंदर सिंह और ड्राइवर राजेश शामिल रहे। टीम ने मरीजों की जांच के साथ उन्हें आवश्यक परामर्श दिया और निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया। इस अवसर पर चिकित्सकों ने लोगों को विभिन्न बीमारियों के प्रति जागरूक करते हुए संतुलित एवं पोष्टिक आहार लेने, नियमित जांच करवाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे शिविरों के नियमित आयोजन की मांग की।