फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कोटधार इलेवन की टीम ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश

विज्ञापन
भदरोग में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में शॉट लगाता हुआ खिलाड़ी। संवाद।
विज्ञापन
भदरोग में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का छठा दिन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। क्रिकेट क्लब भदरोग की ओर से घुमारवीं कॉलेज के मैदान में आयोजित शहीद अंकेश मेमोरियल कप ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता के छठे दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबला हुआ।
विज्ञापन

इस टूर्नामेंट में बिलासपुर और हमीरपुर की 24 टीमें भाग ले रही हैं। इस प्रतियोगिता के लिए विजय पाल, गौरव सेठी, मानिक रतवान ने सहयोग दिया है। पहला मुकाबला कोटधार इलेवन और रॉक स्टार बिझड़ के बीच हुआ, जिसमें कोटधार इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 76 रन का स्कोर खड़ा किया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉक स्टार बिझड़ की टीम 44 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। इस मैच में कोटधार इलेवन की टीम विजयी रही और यह टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 17 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। इस राशि में इजाफा किया जा सकता हैं। वहीं, उपविजेता टीम को 7,100 रुपये और ट्रॉफी इनाम स्वरूप दिए जाएंगे। इस अवसर पर क्रिकेट क्लब भदरोग के सदस्य सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें