फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुष्ठ रोगियों से न करें घृणा : विवेक

Sat, 20 Feb 2016 06:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की कुष्ठ रोग इकाई के तत्वाधान में पंचायत बैरी रजादियां में महिला मंडल की सदस्यों सहित अन्य लोगों को जागरूकता शिविर में कुष्ठ रोग की जानकारी दी।
विज्ञापन


शिविर की अध्यक्षता पंचायत प्रधान राजीव सिंह चंदेल ने की। कुष्ठ रोग कार्यकर्ता विवेक कुमार ने कहा की कुष्ठ रोग का इलाज संभव है।

कुष्ठ रोग देवी-देवताओं का प्रकोप नहीं है और न ही यह पुराने पापों का फल है। यह रोग अन्य रोगों की तरह साधारण रोग है।

कुष्ठ रोगियों से घृणा नहीं करनी चाहिए। यह रोग एक जीवाणु से होता है, जो मनुष्य के शरीर की चमड़ी और तंत्रिकाओं को प्रभावित करता है।

कुष्ठ रोग का उपचार मात्र 6 महीने से 12 महीने में हो जाता है। दवाइयों के प्रयोग से मरीज को अपंगता से बचाया जा सकता है।

इस मौके पर दिनेश कुमार, राज कुमारी, भागो देवी, मलिका, प्रेम लाल, रतनी देवी, नरेश कुमारी, शर्मीला देवी, मधु बाला, कमलेश कुमारी, पार्वती देवी, मंजु देवी, गीता, सोमा देवी, रीता, कुसुम लता, नीलम देवी, सावित्री देवी, सुख देवी, पदमा, तारा देवी, पानो देवी, प्रोमिला देवी, अंजना कुमारी, रीमा देवी, अच्छर सिंह, बाबू राम, मली राम और रामजी सहित अन्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें