फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अब मुफ्त होगी कीमोथेरेपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला अस्पताल में कैसर के मरीजों की अब निशुल्क कीमोथेरेपी की जाएगी। अब लोगों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इसके लिए पीजीआई या आईजीएमसी के कैंसर विशेषज्ञों की सिफारिश जरूरी होगी। कैंसर की स्टेज देखकर विशेषज्ञ मरीज को कीमोथेरेपी करवाने के लिए कह सकते हैं। इससे मरीज को लंबा सफर तय कर इलाज करवाने से निजात मिलेगी। साथ ही मरीज की आर्थिकी पर भी इसका असर कम पड़ेगा। वहीं, कीमोथेरेपी की दवाइयां भी दो दिन में जिला अस्पताल में पहुंचने वाली हैं। लाखों रुपये की दवाइयां कोल्ड बॉक्स के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचेंगी। इनको रखने के लिए एक विशेष कक्ष होगा, यहां पर पूरी देखभाल के साथ महंगे दामों वाली कैंसर दवाइयां रखी जाएंगी। जिला अस्पताल में कैंसर केयर यूनिट भी खोली गई है। यहां पर कैंसर के मरीजों की स्क्रीनिंग की जाती है।
विज्ञापन

कई बार मुंबई के विशेषज्ञ भी यहां पहुंचकर मरीजों की स्क्रीनिंग कर चुके हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एनके भारद्वाज ने कहा कि जिला अस्पताल में अब मरीजों को निशुल्क कीमोथेरेपी की सुविधा मिलेगी। इसके लिए संबंधित मरीज को पीजीआई या आईजीएमसी के कैंसर विशेषज्ञों की सिफारिश जरूरी होगी। अगर उक्त चिकित्सक मरीज के चार्ट पर संबंधित जिले में कीमोथेरेपी करवाने के लिए लिखते हैं तो इसकी सुविधा मिलेगी। दो दिन के भीतर अस्पताल में कैंसर दवाइयां कोल्ड बॉक्स में लाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में अब मरीजों को 24 घंटे डिस्पेंसरी में नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध होंगी। अब मरीजों को रात्रि के समय अपना उपचार करवाने के लिए बाहरी दुकानों से दवाइयां नहीं खरीदनी होंगी। अब अस्पताल में ही मरीजों को दवाइयां मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें