फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएंडवी शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांगपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। सीएंडवी शिक्षक संघ जिला बिलासपुर के सदस्य कश्मीर चंद शर्मा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिले और उन्हें मांगपत्र सौंपा। संघ ने सीएंडवी की लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की। मुख्य मांगों में विद्यालय में कला अध्यापकों और शारीरिक अध्यापकों के पदों को भरना, नई पेंशन नीति को बंद करके पुरानी पेंशन नीति को बहाल करना और सीएंडवी अध्यापकों का स्थानांतरण दूसरे जिले में 13 साल के बजाए 5 वर्ष करना, एक प्रतिशत कोटे को 5 प्रतिशत करने और जो क्रॉफ्ट अध्यापक राजकीय विद्यालय में कार्यरत हैं उन्हें सीएंडवी के बराबर ग्रेड पे देना शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर संघ के महासचिव मुकेश कुमार, राज्य कार्यकारिणी सदस्य हेमराज, घुमारवीं-2 के प्रधान महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें