फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन निगम की बसों में बिना हाथ साफ किए बैठ रहे लोग

विज्ञापन
बिलासपुर बस अड्डा पर बिना दस्ताने और मास्क पहने टिकट वितरित करता परिचालक। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। कोरोना वायरस से बचाव के लिए जहां प्रदेश सरकार और उसके मंत्री आयेदिन नए दिशा-निर्देश जारी कर रहे हैं, वहीं धरातल पर इन आदेशों का कोई असर होता दिखाई नहीं दे रहा है। रविवार को परिवहन मंत्री ने आदेश जारी किए थे कि हिमाचल परिवहन निगम की बसों में चालक दस्तानें और मास्क लगाकर टिकट वितरित करेंगे। वहीं बस में बैठने वाली सवारियों को पहले सैनिटाइजर से हाथ साफ करवाए जाएंगे लेकिन आदेशों के बाद इनकी कोई पालना नहीं हो रही है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने रविवार को विशेष आदेश जारी किए थे जिनमें कहा गया था कि हिमाचल प्रदेश परिवहन की बसों के परिचालकों को सोमवार से दस्ताने, मास्क, सैनिटाइजर और एक जागरूकता पोस्टर मुहैया करवाया जाएगा। बस परिचालक दस्ताने और मास्क पहनकर ड्यूटी देंगे। वहीं परिचालक बस में बैठने वाली सवारियों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए पोस्टर भी वितरित करेंगे और बस में सफर करने वाले लोगों के हाथ सैनिटाइजर से साफ करवाने के बाद ही उन्हें बस में बिठाएंगे। साथ ही जांच करेंगे कि किसी सवारी को कोई खांसी जुकाम या अन्य कोई ऐसे लक्षण तो नहीं जिससे किसी संक्रमण की संभावना हो।
सोमवार को बिलासपुर में परिवहन निगम की बसों में कुछ और ही नजारा देखने को मिल रहा था। बस परिचालक बिना मास्क और दस्ताने पहने सवारियों को टिकट दे रहे थे। वहीं बस में बैठने वाली सवारियों को सैनिटाइजर से हाथ साफ करवाए बिना ही बसों में बिठाया जा रहा था। परिचालक किसी भी सवारी को जांच नहीं रहे थे कि किसी को किसी प्रकार का कोई संक्रमण तो नहीं है। इससे साफ होता है कि प्रदेश सरकार कोरोना से लड़ने के लिए निर्देश तो जारी कर रही है लेकिन उन्हें जमीनी स्तर पर कितना अपनाया जा रहा है इसकी किसी को कोई सुध नहीं है।
विज्ञापन

इनसेट--
आदेशों का क्यों पालन नहीं हुआ जांच करेंगे
लोगों की सुरक्षा और कोरोना वायरस के प्रति उन्हें जागरूक करना हमारी प्राथमिकता है। विभाग के अधिकारियों को आदेश जारी किए गए हैं कि बसों में बैठने से पहले सवारियों के हाथ सैनिटाइज करवाए जाएं। अभी तक इनका पालन क्यों नहीं किया गया है इसकी मैं जांच करता हूं। लोगों के स्वास्थ्य के साथ कोई खिलवाड़ सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

गोविंद सिंह ठाकुर, परिवहन मंत्री हिमाचल प्रदेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें