फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: हवलदार देव राज का निधन

Thu, 11 Sep 2025 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
हवलदार देव राज। फाइल फोटो
विज्ञापन
पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता की ग्राम पंचायत निहान के गांव कजैल निवासी हवलदार देव राज (76) का बुधवार रात को निधन हो गया। वीरवार को सुन्हाणी सीर खड्ड किनारे उनका अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व सैनिक कल्याण समिति हिमाचल प्रदेश उनके निधन ने गहरा शोक जताया।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने उनके अंतिम संस्कार पर पुष्प चक्र भेंट कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सूबेदार मेजर बीर सिंह के बिगुल की धुन पर दो मिनट का मौन रखा। समिति के चेयरमैन कैप्टन संजय कुमार ने बताया कि हवलदार देव राज का जन्म 26 जून 1949 में हुआ। 1967 में भारतीय सेना की तोपखाना रेजिमेंट में भर्ती हुए और 217 मीडियम रेजिमेंट में 24 वर्ष सेवा करने के बाद 1991 में सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने 1971 भारत-पाक युद्ध में भाग लिया। सेवा के दौरान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए हवलदार देव राज को कई मेडल से सम्मानित किया गया। इनके बड़े भाई सूबेदार मेजर जय सिंह ने भी सेना में सेवाएं दी हैं। इस मौके पर कैप्टन हेम सिंह, सूबेदार मेजर राम लाल, रमेश कुमार, डोगर सिंह, नायब सूबेदार नंद लाल कपिल, शिव सिंह, मोहिंद्र सिंह, शक्ति सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें