डीएसपी चंद्रपाल को स्थानंतरित होने पर सम्मानित करते पुलिस अधिकारी। संवाद
घुमारवीं में संभाल रहे थे डीएसपी का कार्यभार, अब नूरपुर में देंगे सेवाएं
उनके समर्पण, नेतृत्व और उत्कृष्ट सेवा भावना को एसपी ने किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला पुलिस विभाग ने बिलासपुर में घुमारवीं एसडीपीओ चंद्र पाल को उनके स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई दी। पुलिस परिवार ने उनके समर्पण, नेतृत्व और उत्कृष्ट सेवा भावना को सम्मानित किया। इस दौरान पुलिस मुख्यालय में एसपी संदीप धवल और उनकी टीम ने चंद्रपाल को स्मृति चिन्ह देकर भविष्य के लिए शुभकामनाओं के साथ विदा किया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चंद्र पाल ने जिस निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन किया, वह आने वाले समय में भी उनके नए पद पर दिखाई देगा। चंद्रपाल अब नूरपुर में बतौर डीएसपी सेवाएं देंगे। डीएसपी चंद्रपाल ने घुमारवीं में तैनाती के दौरान अपने कार्यकाल में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और जनता के साथ संवाद स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके शांत और निष्पक्ष निर्णयों ने विभाग में भरोसा बढ़ाया और स्थानीय जनता के बीच पुलिस की छवि को मजबूत किया। एसपी ने चंद्र पाल के उत्कृष्ट कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भावुक क्षण भी देखे गए, जहां पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने उनके साथ बिताए कार्यकाल की यादें साझा कीं। एसडीपीओ चंद्र पाल ने भी अपने सहयोगियों को धन्यवाद दिया और आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी वे जनता और पुलिस के बीच अच्छे संबंध बनाए रखेंगे। इस मौके पर एएसपी शिव चौधरी, डीएसपी मदन धीमान, डीएसपी रिजर्व मनीष चौधरी सहित अन्य पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे।