फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर में 6 केंद्रों पर हुई एचएएस की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
- 650 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित, सुबह के सत्र में 870, शाम को 861 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
विज्ञापन

- परीक्षा के लिए किए गए थे पुख्ता इंतजाम, सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमराें से की गई निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में हिमाचल प्रशासनिक सेवा (एचएएस) की प्रारंभिक परीक्षा में 650 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कुल 1511 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था। परीक्षा छह केंद्रों में दो सत्रों में हुई। सुबह के सत्र में 870 और शाम को 861 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे के साथ जैमर भी लगाए गए थे। साथ ही पुलिस बल भी तैनात किया गया था। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। एडीएम निधि पटेल स्वयं सभी परीक्षा केंद्रों पर पहुंची। पहला सत्र सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 तक चला। परीक्षार्थी सुबह 8 बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। गहन तलाशी के बाद सुबह 9:30 बजे परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। वहीं, दूसरा सत्र दोपहर 2:00 से 4:00 बजे तक आयोजित किया गया। दूसरे सत्र की परीक्षा के लिए दोपहर 1:30 बजे केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश देने से पहले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड की जांच की गई। साथ ही तलाशी भी ली गई। अभ्यर्थियों के सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी बाहर रखवाए गए। राजकीय कन्या विद्यालय बिलासपुर में सुबह के सत्र में 300 में से 176, शाम के सत्र में 174, राजकीय छात्र पाठशाला बिलासपुर में सुबह के सत्र में 271 में से 163, शाम के सत्र में 159, राजकीय आईटीआई बिलासपुर में सुबह के सत्र में 200 में से 111, शाम के सत्र में 111, राजकीय पाठशाला चांदपुर में सुबह के सत्र में 300 में से 176, शाम के सत्र में 174, राजकीय पाठशाला कंदरौर में सुबह के सत्र में 140 में से 87, शाम के सत्र में 86, डीएवी बिलासपुर में सुबह के सत्र में 300 में से 157 और शाम के सत्र में 157 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वहीं, एडीसी निधि पटेल ने बताया कि परीक्षा सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक ढंग से हुई। परीक्षा में कोई भी नकल का मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें