फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बाहरी राज्यों के वाहनों से वसूला जा रहा ग्रीन टैक्स, अपनी बसें छोड़ रही धुआं

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश को प्रदूषण को बचाने के दावे कागजों तक ही सीमित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। सूबे को प्रदूषण मुक्त करने के लिए अलग-अलग कार्य किए जा रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए भी सरकार बेहतर प्रयास कर रही है। लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद के लिए सरकार की ओर से अनुदान देने का भी ऐलान किया गया है, लेकिन प्रदेश पथ परिवहन निगम की बसें किस तरह से धुआं उड़ाती सड़कों पर दौड़ रही हैं इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

ग्रीन टैक्स के नाम पर बाहरी राज्यों के वाहनों से फीस वसूली जाती है, लेकिन खुद परिवहन निगम की बसें वातावरण को प्रदूषित कर रही हैं। इस ओर कोई कारगर कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। शिमला-हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पथ परिवहन की बसें धुएं का गुबार उड़ाती गुजरती हैं। बस से निकलने वाला धुआं वायु प्रदूषण करता है। भारी मात्रा में निकलने वाला काला धुंआ पर्यावरण संरक्षण के दावों की पूरी तरह पोल खोल रहा है। इससे साफ जाहिर है कि प्रदूषण को बचाने के दावे कागजों तक सीमित रह रहे हैं। पथ परिवहन निगम की बसों का ही यह हाल है तो सवाल उठना लाजमी है कि ग्रीन टैक्स के नाम पर पैसों की वसूली क्यों की जाती है। सड़क पर कई ऐसे वाहन दौड़ते नजर आ जाएंगे जो कलपुर्जों की खराबी के कारण वायु प्रदूषण कर रहे हैं। आरएम बिलासपुर जोगिंद्र चौधरी ने बताया कि बसों के प्रदूषण की जांच कराने के बाद ही उन्हें रूट पर भेजा जा रहा है। अगर फिर भी इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं तो इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें