फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसारू से आज होगी सरकार गांव के द्वार की शुरुआत : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कसारू से आज होगी सरकार गांव के द्वार की शुरुआत:उपायुक्त
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम सरकार गांव के द्वार की शुरुआत घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत कसारू से 17 जनवरी सुबह 11 बजे होगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। 18 जनवरी को विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं की ग्राम पंचायत करलोटी में, 19 जनवरी को विधानसभा क्षेत्र झंडूता के ग्राम पंचायत गालियां में, 20 जनवरी को विधानसभा क्षेत्र सदर बिलासपुर की ग्राम पंचायत धार टटोह में, 21 जनवरी को विधानसभा क्षेत्र श्री नयना देवी जी की ग्राम पंचायत टोबा में कार्यक्रम का आयोजन होगा। कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों की विभिन्न समस्याओं को उनके घर-द्वार के समीप सुलझाने के लिए सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आरंभ किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग को कार्यक्रम स्थल पर मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। ताकि स्थानीय लोगों को इस कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्य जांच के लाभ भी प्राप्त हो सकें। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियां भी स्थापित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों में लोगों को प्रमाणपत्र बनाने जैसी सुविधाएं और राजस्व संबंधी आवेदनों पर कार्रवाई की सुविधा भी प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें