फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी के 42वें प्रांत अधिवेशन की प्रदर्शनी का उद्घघाटन

विज्ञापन
बिलासपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के 42वें प्रांत अधिवेशन की प्रदर्शनी के ? - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के 42वें प्रांत अधिवेशन की प्रदर्शनी शुक्रवार को शुरू हो गई। अधिवेशन स्थल बिलासपुर के लुहणू स्टेडियम में शुक्रवार को प्रदर्शनी का शुभारंभ पद्मश्री करतार सोंखले ने किया। इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर नागेश ठाकुर भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रदर्शनी के माध्यम से एबीवीपी की विभिन्न स्तर की गतिविधियों और कार्यों की झलक दिखाई गई है।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रो. नागेश ठाकुर ने कहा की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद युवाओं को सकारात्मक नेतृत्व प्रदान करते हुए उन्हें छात्र हित के साथ साथ समाज हित में कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। कोरोना काल के दौरान भी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न प्रकार के माध्यमों से सेवा कार्य किए गए।
पद्मश्री करतार सोंखले ने कहा की युवा पीढ़ी ही राष्ट्र शक्ति के रूप में देश को सही दिशा में आगे ले जाने में सकारात्मक भूमिका निभा सकती है। परिषद के प्रदेश मंत्री विशाल वर्मा ने बताया कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदेश भर में विभिन्न जिला इकाइयों के कार्यों को दिखाया गया है। प्रदर्शनी छात्रों को प्रेरणा देने का कार्य भी करेगी। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 42वां प्रदेश अधिवेशन 12 दिसंबर शाम तक बिलासपुर में चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें