फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: होली पर कल घुमारवीं बाजार रहेगा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापार मंडल ने बैठक में सर्वसम्मति से लिया निर्णय
विज्ञापन

व्यापारियों से की सहयोग की अपील

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। होली के अवसर पर 4 मार्च को घुमारवीं का मुख्य बाजार पूर्ण रूप से बंद रहेगा। यह निर्णय व्यापार मंडल घुमारवीं की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया, ताकि व्यापारी परिवारजनों और मित्रों के साथ उत्साहपूर्वक त्योहार मना सकें।
व्यापार मंडल के प्रधान हेमराज संख्यान ने बताया कि 4 मार्च को बाजार के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान, थोक व खुदरा दुकानें, रेहड़ी-फड़ी संचालक तथा अन्य कारोबारी संस्थान पूरी तरह बंद रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह निर्णय आपसी सहमति से लिया गया है। मंडल की परंपरा के अनुरूप हर वर्ष होली के अवसर पर बाजार बंद रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है। व्यापारी वर्ग वर्ष भर ग्राहकों की सेवा में व्यस्त रहता है, ऐसे में यह एक ऐसा अवसर है जब वे अपने परिवार के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं और सामाजिक सौहार्द को मजबूत कर सकते हैं। व्यापार मंडल ने व्यापारियों से अपील की है कि वे मंडल के निर्णय का सम्मान करते हुए अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखें और एकजुटता का परिचय दें। मंडल पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि क्षेत्र में होली का पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। व्यापार मंडल घुमारवीं ने समस्त क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें