फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं और बिलासपुर ने जीत के साथ अगले दौर में किया प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
-बिलासपुर में शुरू हुई सांसद खेल महाकुंभ प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सांसद खेल महाकुंभ संसदीय स्तर की प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को बिलासपुर में किया गया। इस अवसर पर सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। पहले दिन बास्केटबाल के मैच आयोजित किए गए।
विज्ञापन

पहले मैच में घुमारवीं की टीम ने भोरंज और दूसरे मैच में बिलासपुर ने धर्मपुर को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता बीसीसीआई सीनियर सिलेक्शन कमेटी के सदस्य विशाल जगोता ने की। विधायक त्रिलोक जमवाल ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि केंद्रीय खेल मंत्री द्वारा करवाई जा रही सांसद खेल महाकुंभ प्रतियोगिता के संसदीय स्तर के मैच और सारे इवेंट सदर बिलासपुर में हो रहे हैं। उनका इस आयोजन की सफलता के लिए उन्होंने हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वह अपने बच्चों को किसी न किसी खेल से जोड़ें और उनके समग्र विकास की ओर ध्यान दें। प्रतियोगिता संयोजक जितेंद्र और सह संयोजक सतीश ठाकुर ने बताया शुभारंभ के दौरान प्रगति समाज सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार द्वारा तैयार करवाए गए बच्चों ने शानदार देश भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान, मंडलाध्यक्ष हंसराज ठाकुर, नप उपाध्यक्ष कमल गौतम, पार्षद नरेश कुमार, संतोष जोशी, देवांश चंदेल, रिकी और कमल महाजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें