फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घंडालवीं कॉलेज ने पांच सरकारी स्कूल लिए गोद

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय घंडालवीं में सहमति पत्र पर हस्ताक्षर के बाद उपस्थित प्रोफेसर । संवाद
विज्ञापन
बच्चों को कॉलेज में दाखिला लेने को लेकर किया जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। घंडालवीं कॉलेज ने पांच सरकारी स्कूलों को गोद लिया है। इस कार्य के लिए महाविद्यालय स्तर पर स्कूल एडॉप्शन समिति का गठन किया गया है।
समिति ने विद्यालयों का दौरा किया है और उनके साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रीता शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार की स्कूल एडॉप्शन नीति के तहत कॉलेज ने प्राथमिक व माध्यमिक पाठशाला घंडालवीं, मरहाणा, लदरौर, बरोटा और भराड़ी स्कूल को गोद लिया हैं। उन्होंने बताया कि अब यह रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कॉलेज ने स्कूलों में कैंपस आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें विद्यार्थियों को कॉलेज में चलाए जा रहे कोर्सों, कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को महाविद्यालय में प्रवेश लेने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान 14 विद्यालयों के लगभग 300 विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित किया गया। प्राचार्य रीता शर्मा ने सभी अभिभावकों से अनुरोध किया कि बीए/बीकॉम में बच्चों का दाखिला दूर के कॉलेजों में करने की बजाय नजदीक के घंडालवीं कॉलेज में करवाएं। इस अवसर पर प्रो. पवन, प्रो. सीमा, डॉ. रवींद्र, प्रो. रवि, प्रो. वीरेंद्र, प्रो. सुदेश, प्रो. कंचन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें