फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: ट्रांसफार्मर आए दिन हाे रहा खराब, लिंग बलोटा से पानी नहीं हो रहा लिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
छह गांवों के लोग झेल रहे पानी की किल्लत
विज्ञापन

ड्यूटी पर होने के बाद भी मोटर नहीं चला पाते हैं विभाग के कर्मी

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी उपतहसील के तहत तड़ौन पंचायत के लिंग बलोटा में जल शक्ति विभाग के लिए लगाया ट्रांसफार्मर आए दिन खराब हो रहा है। इस कारण जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रांसफार्मर में खराबी आने से जल शक्ति विभाग की मोटरें नहीं चल पाती हैं। इस कारण कई गांव में पानी की आपूर्ति बाधित हो जाती है।
लिंग बलोटा पेयजल स्कीम के तहत करीब आधा दर्जन गांव निर्भर हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल न आने से हाहाकार मच जाती है। जल शक्ति विभाग के लिए स्थापित ट्रांसफार्मर में आए दिन खराब हो रहा है। इस कारण पानी की स्कीम पूरी तरह बंद हो जाती है। जल शक्ति विभाग के कर्मी दिन-रात ड्यूटी करने के बाद भी पानी की मोटर नहीं चला पाते हैं।
विज्ञापन

स्कीम के तहत टकरेडा, थाना, रड़ा, रड़ा 2, बलोटा चुंडवाण, लिंग आदि गांव को पानी की सप्लाई होती है। जैसे ही ट्रांसफार्मर में खराबी आती है इन सभी गांव में पानी की सप्लाई बंद हो जाती है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता बिजली बोर्ड घुमारवीं कर्ण चंदेल ने कहा कि लिंग बलोटा में ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आई है। पेयजल स्कीम के लिए दूसरे ट्रांसफार्मर से सप्लाई ली गई है। डीटीआर लगाकर खराब ट्रांसफार्मर को सुचारू कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी प्रकार की समस्या नहीं रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें