फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: छात्राओं को दी मासिक धर्म व स्वच्छता की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय जुखाला में मासिक धर्म स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. ध्रुव पाल सिंह ने की।
विज्ञापन

यह जागरूकता शिविर रेड रिबन क्लब के सौजन्य से आयोजित किया गया। रेड रिबन क्लब की प्रभारी प्रो. डिंपल चौहान ने छात्राओं को जानकारी दी। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस अभियान पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह अगस्त में आयोजित किया जाता है। युवा दिवस के जरिए युवाओं की आवाज, कार्य और उनकी सार्थक पहल को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने का मौका मिलता है। युवाओं की मानसिक और सामाजिक विकास की पहल के लिए इस दिवस का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर महाविद्यालय की महिला कर्मचारी प्रो. दीपाली सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें