फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन टनल निर्माण में लगे मजदूर सड़कों पर,एसएचओ को दी शिकायत

विज्ञापन
बिलासपुर में तुन्नु टनल नंबर 3 के कार्य से निकाले गए मजदूर रोश प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन की टनल नंबर तीन का निर्माण कार्य कर रही कंपनी और मजदूरों का विवाद बढ़ता जा रहा है। लेबर कार्यालय में समझौता वार्ता चलने पर भी कंपनी के अधिकारियों ने शुक्रवार देर रात मजदूरों का सामान बाहर फेंक दिया और मेस से उनके खाने-पीने की चीजें हटा दीं। इसके बाद शनिवार सुबह मजदूर सड़कों पर आ गए और लक्ष्मी नारायण मंदिर से सदर थाना तक रैली निकाल कर कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की।
फोरलन निर्माण के टनल नंबर-3 में कार्यरत मजदूरों ने एसएचओ बिलासपुर को कंपनी के खिलाफ शिकायत पत्र सौंपा। शनिवार को मजदूरों ने लक्ष्मी नारायण मंदिर से सदर थाना तक नारेबाजी करते हुए कंपनी के खिलाफ रोष प्रकट किया। इस अवसर पर मजदूरों के साथ सीटू के जिला अध्यक्ष लखनपाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

लखनपाल ने बताया कि पिछले सात माह से टनल नंबर 3 में फैब्रिकेशन व टनल के अंदर काम कर रहे मजदूरों को केंद्र सरकार द्वारा नियमानुसार वेतनमान नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते मजदूरों ने इसकी शिकायत श्रम अधिकारी बिलासपुर को भी दी है। इसकी सुनवाई 17 फरवरी को होनी है।
उन्होंने बताया कि मजदूरों को बहुत कम वेतन दिया जा रहा है। वहीं केंद्र सरकार के तय वेतन के अनुसार मजदूरों सात माह का न्यूनतम वेतन, ओवर टाइम और टनल अलाउंस की बकाया राशि 1.65 करोड़ रुपये बनती है।
कंपनी इस बकाया राशि को न देने के चलते मजदूरों के साथ अभद्र व्यवहार कर रही है। वहीं कंपनी मजदूरों को काम से निकालने पर लगी हुई है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को भी कंपनी ने मजदूरों को उनके कैंपों से बाहर निकाल दिया। वहीं उनके सामान को भी बाहर फेंक दिया। मेस में उन्हें खाना नहीं दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि कंपनी के सुपरवाइजर की ओर से मजदूरों को जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं। इसके चलते उन्होंने शनिवार को एसएचओ बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा। वहीं एसएचओ ने आदेश दिए कि मजदूरों को मेस में खाना दिया जाए व श्रम अधिकारी द्वारा 17 फरवरी को की जाने वाली सुनवाई तक शांति बनाए रखने के लिए कहा। इस अवसर पर 50 मजदूर मौजूद रहे।
विज्ञापन

टनल निर्माण में लगी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर एडाथोडियल अच्युथन ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। निर्माण साइट पर ऐसी कोई बात नहीं हुई है। वहीं उन्होंने माना कि कंपनी और मजदूरों के बीच लेबर कार्यालय में समझौता वार्ता जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें