फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवभूमि जनहित पार्टी ने किया जिला बिलासपुर कार्यकारिणी का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। देवभूमि जनहित पार्टी की जिला स्तरीय बैठक पार्टी कार्यालय चांदपुर में प्रदेश महिला विंग अध्यक्षा पूजा पाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विशेष रूप से देवभूमि जनहित पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. पंकज शर्मा उपस्थित रहे। बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन

सुरेश शर्मा को जिला अध्यक्ष, अजय शर्मा को जिला महासचिव का दायित्व सौंपा गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज पटियाल बनाए गए। सरिता परमार, ललित कुमार, लाल सिंह जिला उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष परविंदर कटोच, जिला प्रवक्ता योगेश ठाकुर, पंकज पठानिया प्रचार मंत्री चुने गए।
पंद्रह सदस्य कार्यकारिणी में उषा ठाकुर, योगेश ठाकुर, पंकज पठानिया, ललित कुमार, लाल सिंह, अंजना ठाकुर, सपना ठाकुर, रेखा ठाकुर, राम ठाकुर, सकेत ग्रेवाल, प्रमोद शर्मा, दीपक ठाकुर, अरुण ठाकुर, तरविंदर चंदेल और राहुल शर्मा को लिया गया।
विज्ञापन

राजनीतिक मामलों की कमेटी का गठन भी किया गया। इसमें शेखर ठाकुर, सीमा चंदेल, निशा चंदेल, सनी शर्मा, उर्मिला शर्मा, वीरेंद्र, सचिन सोनी, विजेंदर चंदेल, बीरबल शर्मा, रचना शर्मा और राजेश शर्मा को कार्यभार सौंपा गया। घुमारवीं मंडल अध्यक्ष राहुल शर्मा और सदर मंडल का दायित्व थुमन ठाकुर को दिया गया। बैठक में पार्टी के प्रचार प्रसार को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें