फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 जुलाई तक मिलेगी जाहड़ी में औद्योगिक क्षेत्र लगाने को वन विभाग की मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं के जाहड़ी में प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र के लिए 31 जुलाई तक वन विभाग की मंजूरी मिल जाने के संकेत हैं। इसके बाद औद्योगिक क्षेत्र कवायद और गति पकड़ेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार करीब साढ़े चार साल के इंतजार के बाद औद्योगिक क्षेत्र के लिए फारेस्ट क्लीयरेंस का रास्ता साफ होने जा रहा है। स्वीकृति मिलने के बाद उद्योग विभाग औद्योगिक क्षेत्र के आधारभूत ढांचा विकसित कर प्लाटों का आवंटन करेगा। औद्योगिक क्षेत्र के लिए स्थानीय प्रशासन ने बीस बीघा जमीन चिह्नित की है। सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं, मात्र फारेस्ट विभाग का स्वीकृति पत्र मिलना रह गया है जो 31 जुलाई तक मिल जाएगा। एसडीएम राजीव ठाकुर ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र के लिए नसवाल पंचायत के जाहड़ी में जमीन चिह्नित है। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि जाहडी़ में लगने वाले औद्योगिक क्षेत्र की मंजूरी वन विभाग से 31 जुलाई तक मिल जाएगी। औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए प्रयासों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें