फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति विभाग ने श्री नयना देवी से भरे आटे के सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट(बिलासपुर)। जिला बिलासपुर के श्री नयना देवी उपमंडल के चंगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत तरसूह में डिपो से मिले खराब आटे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और मीडिया में सुर्खियों में आने के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग तुरंत हरकत में आ गया। विभाग की तरफ से डीएफएससी बृजेन्द्र सिंह पठानिया ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई अमल में लाई गई है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों ने सस्ते राशन के डिपो से आटे के स्टॉक और बोरी के आटे के सैंपल लिए हैं। इसके साथ ही श्री नयना देवी स्थित सिविल सप्लाई के गोदाम में रखे गए आटे के भी सैंपल लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि विभाग इन सैंपलों को खाद्य आपूर्ति निदेशालय की शिमला स्थित लैब में जांच के लिए भेज रहा है और करीब एक सप्ताह के अंदर इसकी जांच रिपोर्ट भी विभाग को मिल जाएगी। वहीं विभागीय टीम द्वारा स्थानीय पंचायत के 18 उपभोक्ताओं के बयान दर्ज किए गए हैं। इसके अतिरिक्त वीडियो वायरल करने वाले शख्स कमलदेव कौशल भी मौके मौजूद रहे। फिलहाल मौके पर पहुंची विभागीय टीम ने कमलदेव कौशल को खराब आटे की बोरी को वापस ले लिया है और उसे आटे की नई बोरी दी गई है।
क्या था मामला
बुधवार को ग्राम पंचायत तरसूह के समाजसेवी कमलदेव कौशल ने सोशल मीडिया पर राशन डिपो से मिले आटे की बोरी का एक वीडियो जारी किया था। जिसमें दर्शाया जा रहा था कि आटे की बोरी सील बंद है लेकिन एक जगह से फटी हुई है। जहां से आटे के पक्के गोले निकल रहे हैं और काले कीड़े भी साथ में निकल रहे हैं। वीडियो में बताया गया था कि बोरी में आटा इतना खराब है कि इसे मवेशियों को भी नहीं दिया जा सकता। उन्होंने विभाग से मांग की थी कि विभागीय अधिकारियों को समय-समय पर जो कंपनियां सामान दे रही हैं, उनकी चेकिंग करनी चाहिए ताकि लोगों को इस प्रकार का घटिया समान न मिले और उनका स्वास्थ्य न बिगड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें