फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 1141 लोगों ने लगवाई कोविड वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला में 18 से 44 वर्ष तक की उम्र के लोगों के लिए वैक्सीनेशन अभियान शुरू हो गया है। बिलासपुर में स्वास्थ्य विभाग ने इस उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए 12 केंद्र बनाए हैं। हर एक केंद्र पर 100 वैक्सीन का स्लॉट था। वहीं 1200 लोगों ने वैक्सीन लगाने के लिए आवेदन भी किया था लेकिन वीरवार को उनमें से 1141 ही वैक्सीनेशन केंद्रों पर पहुंचे। जिसमें राजकीय छात्र पाठशाला रौड़ा में सबसे ज्यादा 100 लोगों ने, वहीं पीएचसी स्वाहण में सबसे कम 66 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन

जिला में सुबह से वैक्सीनेशन शुरू हुई। जिसमें कुछ वैक्सीन सेंटरों पर थोड़ी बहुत भीड़ देखने को मिली। वहीं कुछ वैक्सीनेशन सेंटरों पर लोग अपनी समय सारणी के अनुसार पहुंचे। लोगों में वैक्सीन को लेकर खासा उत्साह दिखा। शाम पांच बजे तक जिला में 1141 लोगों ने अपना वैक्सीनेशन करवाया। एमओएच डॉ. परविंद्र ने बताया कि राजकीय छात्र पाठशाला रौड़ा में 100, पीएचसी बुहाड़ में 78, स्वाहण में 66, राजपुरा में 89, बागी सुंगल में 95, सीएचसी भराड़ी में 96, हरलोग में 91, हटवाड़ में 94, कुठेड़ा में 96, झंडूता में 93, तलाई में 83, बरठीं में 94 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं जिला में वीरवार को 3 वरिष्ठ नागरिकों और 45 से 59 वर्ष तक के 16 लोगों की वैक्सीनेशन की गई। वहीं 18-44 व 45 से ऊपर आयु वर्ग के लोगों को मिलाकर अभी तक जिला में कुल 144218 लोगों का टीकाकरण किया गया। यह आंकड़े पहली और दूसरी दोनों डोज के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें