फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानों पर छापेमारी कर भरे मिठाइयों के सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारी सीजन को देखते हुए मिठाई की दुकानों का रोज किया जाएगा निरीक्षण
विज्ञापन


दुकानदारों को मिठाइयों की एक्सपायरी तिथि लिखने के भी आदेश जारी




संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को बिलासपुर शहर की मिठाई की दुकानों में छापामारी की। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने मिठाइयों के सैंपल एकत्रित किए हैं। उन्हें जांच के लिए कंडाघाट जिला सोलन लैब में भेजा जा रहा है।

शुक्रवार को की गई छापेमारी में विभाग ने मोतीचूर लड्डू, बेसन, गुलाब जामुन, रसगुल्ला, छैना मुर्गी, कलाकंद, काजू बर्फी, प्लेन बर्फी और मिल्क केक के सैंपल जांच के लिए भरे हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार राखी पर्व आने वाला है। इन दिनों मिठाई की अधिक खरीदारी की जाती है। ऐसे में लोगों को साफ और सही मिठाई मिले, इसके लिए विभाग ने सैंपल भरे हैं।
विज्ञापन

विभाग जिले में विशेष अभियान भी शुरू करने जा रहा है, जिसके तहत हर रोज मिठाई की दुकानों की जांच की जाएगी। इसके लिए टीम का भी गठन किया गया है। यदि किसी भी मिठाई में मिलावट पाई जाती है तो मौके पर ही यह उसे फेंकवाया जाएगा। साथ ही कार्रवाई की जाएगी।
इसी के साथ दुकानदारों को मिठाई की एक्सपायरी तिथि निर्धारित करने के आदेश जारी किए गए है। कौन सी मिठाई कब बनाई गई है और इस मिठाई की कब डेट एक्सपायर है, उसका पूरा ब्योरा देना अनिवार्य कर दिया है। यदि किसी भी दुकान में इन नियमों को पूरा नहीं किया गया है तो मौके पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त महेश कश्यप ने बताया कि समय-समय पर मिठाइयों के सैंपल भरे जाते हैं। कई सैंपल फेल भी पाए गए है, जिन पर नियमानुसार कार्रवाई भी अमल में लाई गई है। शुक्रवार को भी कई दुकानों का निरीक्षण कर मिठाइयों के सैंपल भरे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें