फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में हुए अवैध कटान की जांच के लिए शिमला से पहुंची फ्लाइंग स्क्वायड

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले के पनौल बीट के मझासु और हरलोग के ढांगू वीर जंगल में हुए अवैध कटान की जांच के लिए वन विभाग की शिमला इकाई से फ्लाइंग स्क्वायड की टीम बिलासपुर पहुंची है।
विज्ञापन

आगामी चार दिन तक टीम जंगलों में हुए कटान की जांच करेगी और इसकी रिपोर्ट तैयार करेगी।
जिले के मझासु जंगल समेत मियां बंदला, अमरपुर, मल्होट, भगेड़ और दख्युत्तर, ढांगू वीर में कई पेड़ों पर कुल्हाड़ी चली है।
वहीं मझासु में 18 पेड़ों को ट्रेस भी किया गया है। वन विभाग मियां बंदला और मझासु में ही पेड़ कटान की पुष्टि कर रहा है। अमर उजाला ने 22 मार्च के अंक में इस खबर को प्रमुखता से छापा था, जिसमें खुलासा किया था कि केवल मझासु और मियां बंदला में ही नहीं जिले के अन्य जंगलों पर भी वन माफिया ने कुल्हाड़ी चलाई है। वहीं खबर प्रकाशित होने के बाद शिमला से विशेष टीम इस मामले की जांच के लिए बिलासपुर पहुंची है। फिलहाल टीम ढांगू वीर और मझासु के जंगलों में हुए कटान की जांच करेगी। इसके बाद टीम इस अवैध कटान की रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को सौंपेगी।
गौर हो कि सदर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने जिले में अवैध कटान का मुद्दा उठाया था। लेकिन विभाग व सरकार ने इस मामले में लापरवाही बरती और वन माफिया की कुल्हाड़ी खैर के पेड़ों पर चलती रही। वहीं अब जैसे ही मझासु जंगल में अवैध कटान सामने आया तो जिले के अन्य वनों की तरफ भी ध्यान जाने लगा। बंबर ठाकुर ने बताया कि इस मामले की निष्पक्ष जांच तभी हो सकती है जब इन बीटों में तैनात अधिकारी और गार्ड को वहां से हटाया जाएगा। कहा कि इस कटान में विभाग के अधिकारियों समेत कर्मचारियों की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में है।
विज्ञापन

तीन से चार दिन में पूरी होगी जांच : डीएफओ
डीएफओ बिलासपुर अवनी भूषण राय का कहना है कि मझासु और हरलोग के ढांगू वीर जंगल में हुए अवैध कटान की जांच के लिए वन विभाग की शिमला इकाई से विशेष दस्ता बिलासपुर पहुंचा है। टीम आगामी तीन से चार दिन में अपनी जांच पूरी कर इसकी रिपोर्ट तैयार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें