फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दो कारों की टक्कर में एक परिवार के पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- घायलों में तीन बच्चे भी शामिल
विज्ञापन

- किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर मंडी भराड़ी में हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर थाना क्षेत्र के किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर दो कारों की टक्कर में एक परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। घायलों में तीन बच्चे शामिल हैं। पुलिस ने एक कार के चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

बयान में भूपेंद्र कुमार निवासी गांव नगाली तहसील कंडाघाट सोलन ने बताया है कि वह कार से पत्नी, दो बेटियों और भतीजे के साथ धर्मशाला से अपने घर जा रहा था। बिलासपुर के मंडी भराड़ी के पास पहुंचने पर एक कार जबली संपर्क मार्ग से एकदम फोरलेन पर आ गई। इस पर अपनी कार की ब्रेक लगाई, लेकिन संपर्क मार्ग से आने वाली कार से टकरा गई। हादसे में उसे, पत्नी, दोनों बेटियों और भतीजे को चोटें आईं हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार यह हादसा दूसरी कार चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। एएसपी शिव चौधरी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें