फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दधोल में दो कारों में टक्कर, पांच घायल

विज्ञापन
दधोल में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुईं कारें। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत शिमला-धर्माशाला नेशनल हाईवे पर दधोल के पास दो कारों में टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब 7:00 बजे दधोल के पास दो कारों में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को घुमारवीं सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घायलों की पहचान रवि ठाकुर, अंजना और आदित्य निवासी अमृत बिहार दिल्ली, सुमित और प्रियंका निवासी गांव चकराणा तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें