फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरपुर और बंदला धार के जंगलों में लाखों की वन संपदा राख

विज्ञापन
बहादुरपुर धार के जंगल में लगी आग। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
जुखाला (बिलासपुर)। जिले की बंदला धार और बहादुरपुर धार के जंगलों में लगी आग से लाखों की वन संपदा स्वाह हो गई। सोमवार रात को 30 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल और वन विभाग के कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दोनों जंगलों के 52 हेक्टेयर क्षेत्र में करीब दस लाख रुपये की वन संपदा के नष्ट होने का अनुमान है। वन विभाग की ओर से नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। वहीं, वन विभाग पुलिस में मामला दर्ज करवाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

वन विभाग के अनुसार बहादुरपुर धार में करीब 32 हेक्टेयर और बंदलाधार में 20 हेक्टेयर जंगल जल गया है। चीड़ और बाण के वर्षों पुराने पेड़ों के साथ अन्य वन संपदा राख हो गई है। पूर्व पंचायत प्रधान नरेंद्रा बलोरिया की घासनी में खैर के पेड़ जल गए हैं। इनकी कीमत भी लाखों रुपये में बताई जा रही है। पूर्व प्रधान नरेंद्रा बलोरिया ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है।
ब्रह्मपुखर वन खंड के बीओ भगत राम ने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाई जाएगी। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें