फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टा गांव में गोशाला में भड़की आग, सुरक्षित बाहर निकाले मवेशी

विज्ञापन
झंडूता के गांव पट्टा में गोशाला में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास करते ग्रामीण। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
ऋषिकेश (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत डमली के पट्टा गांव में गोशाला में आग लग गई। घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन गोशाला में रखी तूड़ी, घास और लकड़ी जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। पीड़ित परिवार के मुताबिक करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

पट्टा गांव के श्याम लाल की गोशाला में रविवार तड़के करीब 4 बजे आग लग गई। आग भड़कने से पहले पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाला लिया गया। ग्रामीणों और श्याम लाल के परिवार के सदस्यों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। करीब दो घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रशासन ने स्थानीय पटवारी के माध्यम से पीड़ित परिवार को 4 हजार रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें