फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड किनारे वाहन के इंतजार में खड़े पिता पुत्र को अज्ञात वाहन ने रौंदा, पिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
केमरी/बिलासपुर। रोड किनारे किसी वाहन के इंतजार में खड़े पिता-पुत्र को किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिसमें उपचार के लिए जाते वक्त पिता की मृत्यु हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा है।
विज्ञापन

केमरी के मोहल्ला सिंघाड़ियान निवासी हरद्वारी लाल (60) हलवाई का काम करते थे। परिजनों के अनुसार, बुधवार की रात करीब नौ बजे वह नगर की साप्ताहिक पैठ से अपने पुत्र अजय के साथ घर को वापस लौट रहे थे। वाहन चालक ने उन्हें केमरी रोड स्थित ग्राम तालमहावर के समीप उतार दिया। इसके बाद वह अन्य वाहन के आने का इंतजार सड़क किनारे खड़े होकर करने लगे। आरोप है कि बिलासपुर की ओर से केमरी की ओर जा रहे किसी अज्ञात वाहन चालक ने दोनों पिता-पुत्र को टक्कर मार दी इसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। लोगों की सूचना पर पुलिस और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें आननफानन जिला अस्पताल भेज दिया। परिजन दोनों को जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे कि हरद्वारी लाल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उनकी मौत से पूरे घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल अजय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत में सुधार बताया गया है। केमरी थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें