फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में पानी छोड़ने को किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। दायीं भाखड़ा नहर में पानी छोड़ने की मांग को लेकर किसानों ने तहसील में नहर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया। किसानों का कहना था कि नहर में पानी न होने के कारण वह लोग अपने धानों की रोपाई तक नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

फाजलपुर गांव के तमाम लोग सोमवार को पूर्व ग्राम प्रधान ओमप्रकाश सिंह यादव के नेतृत्व में तहसील पहुंचे। किसानों ने नहर विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों का कहना था कि उनके गांव के पास से होकर दायीं भाखड़ा नहर निकलती है, जो इस समय सूखी पड़ी है। नहर सूखी होने के कारण किसानों की खेतों में खड़ी गन्ना आदि की फसलें सूखने लगी हैं और किसान धानों की रोपाई करने के लिए परेशान है। उनका कहना था विक नहर में भारी गंदगी, घास आदि की कोई सफाई नहीं की गई है, जिसके कारण भाखड़ा डैम से पानी टेल तक पहुंच पाना असंभव लग रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर नहर में शीघ्र ही पानी नहीं छोड़ा गया तो किसान आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व प्रधान के साथ भजन लाल गंगवार, हुुुकुम सिंह, हरपाल सिंह, शिशुपाल सिंह, मनोहर सिंह आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें