फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: निशुल्क कैंसर शिविर में विशेषज्ञों ने जांचा 628 का स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
-कैंसर की प्रारंभिक स्तर पर पहचान कर समय पर लोगों को इलाज लेने में होगी आसानी : हरीश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। चेतना संस्था के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में वीरवार को पंजगाईं में निशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया। चेतना संस्था और ह्यूमैनिटी फर्स्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाओं का लाभ उठाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शिविर में स्वास्थ्य जांच के बाद डॉक्टरों के परामर्श के अनुसार मरीजों को निशुल्क दवाइयां और चश्मे भी वितरित किए गए। इसके अलावा जरूरतमंद दिव्यांगों को व्हीलचेयर भी भेंट की गईं।
विज्ञापन

दिव्यांग बच्चों के उत्थान के साथ ही अपने सामाजिक दायित्व बखूबी निभा रही चेतना संस्था कैंसर जांच शिविर भी आयोजित कर रही है। इसकी शुरुआत घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से की गई थी। इसी कड़ी में वीरवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के तहत पंजगाईं में शिविर का आयोजन किया गया। वर्ल्ड कैंसर केयर चैरिटेबल सोसायटी की अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस वॉल्वो बसों के साथ ही 2 मोबाइल वैन के माध्यम से शिविर में पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर की जांच के लिए पीएसए परीक्षण, महिलाओं व पुरुषों के मुंह व ब्लड कैंसर की जांच, महिला स्तन कैंसर की जांच (मैमोग्राफी), शुगर, ब्लड प्रेशर व ईसीजी परीक्षण तथा नेत्र जांच जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई। इसके अलावा सुंदरनगर डेंटल कॉलेज से विशेषज्ञों की एक टीम ने लोगों के दांतों की जांच भी की। चेतना संस्था के प्रवक्ता स्वदेश ठाकुर ने बताया कि शिविर में डॉक्टर धर्मेंद्र ढिल्लो, डॉक्टर कलश, डॉक्टर गुलशन, डॉक्टर रमन, डॉक्टर कुनाल महाजन, डॉक्टर एस डिसूजा, डॉक्टर शिवानी चंदेल, डॉक्टर भूपेंद्र शर्मा, डॉक्टर अनुपम शर्मा, अभिषेक के साथ ही लगभग 30 सहायक विशेषज्ञों की टीम ने लोगों का हेल्थ चेकअप किया। नेत्र जांच रामपाल गुप्ता ने की। शिविर में कुल 628 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई। चेतना संस्था के सचिव हरीश नड्डा ने कहा कि लोगों में कैंसर की प्रारंभिक स्तर पर पहचान करके इस बीमारी का समय रहते उपचार करने में मदद मिलती है। इन शिविरों के आयोजन का यही उद्देश्य है। इसी तरह के शिविर अन्य स्थानों पर भी आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान चेतना संस्था के सचिव हरीश नड्डा, सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल, वर्ल्ड कैंसर केयर चैरिटेबल सोसायटी के ब्रांड एंबेसडर धारीवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान, संजय वशिष्ठ, पुरुषोत्तम शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें