फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: फुटपाथ पर एग्जीबिशन की गाड़ियां, सड़क पर चल रहे राहगीर

विज्ञापन
घुमारवीं में फुटपाथ पर खड़ी गाड़ी। संवाद
विज्ञापन
पैदल रास्ता बंद होने से बाजार में बढ़ी परेशानी, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। शहर के बाजार में इन दिनों फुटपाथ पर एग्जीबिशन की गाड़ियां खड़ी होने से पैदल राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। फुटपाथ पर गाड़ियां खड़ी कर सामान सजाए जाने से लोगों के लिए पैदल चलने की जगह नहीं बची है। ऐसे में बाजार आने वाले लोगों को मजबूरी में सड़क पर चलना पड़ रहा है। वाहनों की लगातार आवाजाही के बीच राहगीरों के सड़क पर उतरने से हादसे का खतरा भी बना हुआ है।
एग्जीबिशन के लिए पहुंची गाड़ियों को फुटपाथ के किनारे खड़ा किया गया है। कुछ गाड़ियों के आसपास सामान भी रखा गया है, जिससे पैदल चलने के लिए उपलब्ध जगह और कम हो गई है। बाजार में खरीदारी और अन्य जरूरी काम से आने वाले लोगों को वाहनों के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में दिनभर वाहनों और लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में फुटपाथ पर रास्ता नहीं मिलने के कारण राहगीरों को सड़क का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे उनकी सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
लोगों के अनुसार फुटपाथ का उद्देश्य राहगीरों को यातायात से अलग सुरक्षित रास्ता उपलब्ध करवाना है। एग्जीबिशन लगाने के लिए अलग स्थान की व्यवस्था की जा सकती है, लेकिन इसका असर पैदल चलने वालों पर नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने संबंधित विभाग और पुलिस से फुटपाथ को राहगीरों के लिए खाली रखने की मांग की है।
लोगों का कहना है कि शहर के बाजार में पहले ही यातायात का दबाव रहता है। ऐसे में फुटपाथ पर गाड़ियां खड़ी होने से पैदल चलने वालों के लिए सुरक्षित रास्ता और कम हो जाता है। एग्जीबिशन या अन्य व्यापारिक गतिविधियों के दौरान भी पैदल रास्ता बाधित न हो, इसकी व्यवस्था की जानी चाहिए।
विज्ञापन

पुलिस ने भेजे कर्मचारी
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा गया है। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने कहा कि पुलिस यह सुनिश्चित करेगी कि एग्जीबिशन के लिए लगाई गई गाड़ियों के कारण राहगीरों को परेशानी न हो। आवश्यक व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बाजार में पैदल चलने वालों को सुरक्षित रास्ता मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें