फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आठवीं कक्षा के 5651 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऋषिकेश में आठवीं कक्षा की परीक्षा देते विद्यार्थी। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले के स्कूलों में बुधवार को दो वर्ष के बाद आठवीं कक्षा के विद्यार्थी ऑफलाइन परीक्षा देने पहुंचे। बुधवार को 5651 विद्यार्थियों ने वार्षिक परीक्षा दी। सुबह 9:30 बजे विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। 10 से 1 बजे तक विद्यार्थियों ने विज्ञान विषय की परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों और अध्यापकों को मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने स्कूलों में एसओपी का पालन करने के निर्देश दिए हैं। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने नौ मार्च से पहले ही जिलाभर में स्कूलों में परीक्षाएं लेने के लिए तैयारी शुरू कर दी थी। परीक्षाओं से पहले स्कूलों को सैनिटाइज किया गया था। बुधवार को विद्यार्थियों के स्कूल पहुंचते ही थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजेशन की गई। जिला के निजी स्कूलों के 1573 व सरकारी स्कूलों के 4078 विद्यार्थियों ने आठवीं कक्षा के विज्ञान विषय की परीक्षा दी। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक कुलभूषण ने बताया कि शेड्यूल के मुताबिक 9 से 25 मार्च तक आठवीं कक्षा की परीक्षाएं होंगी। तीसरी कक्षा की परीक्षा 10 से 19 मार्च तक, 11 से 21 मार्च तक पांचवीं कक्षा की और पहली, दूसरी, चौथी, छठी, सातवीं कक्षाओं की परीक्षाएं 14 मार्च से शुरू होंगी। ऑफलाइन परीक्षाओं के लिए पहले से ही सभी स्कूलों को एसओपी जारी कर दी है। सभी स्कूलों में संख्या के अनुसार सामाजिक दूरी का पालन करते हुए विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठाने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले छात्रों को स्कूल पहुंचना होगा। जहां उनकी थर्मल स्क्रीनिंग करके हाथों को सैनिटाइज करवाया जाएगा। कोरोना नियमों को ध्यान में रखते हुए परीक्षाएं ली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें