इलेक्ट्रिक बाइक फटने के बाद लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
बिलासपुर शहर से लगे सिरगिट्टी इलाके के एक मकान में इलेक्ट्रिक बाइक की बैटरी फटने से आग लग गई, जिसके कारण घर का छप्पर उड़ गया और घर पर आग लग गई। पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, सिरगिट्टी के बन्नाक चौक स्थित भीतरी पारा मे रहने वाले नरेंद्र विश्वकर्मा नाम के युवक के घर गुरुवार की देर रात इलेक्ट्रिक बाइक की बैटरी फटने से जोरदार धमाका हुआ। नरेंद्र विश्वकर्मा ने अपने बेटे के कॉलेज आने जाने के लिए एक इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन खरीदा था। रोज कि तरह वह अपना वाहन घर पर ही खड़ा किया हुआ था। इसी बीच अचानक उस इलेक्ट्रिक गाड़ी की बैटरी जबरदस्त धमाके के साथ फट गई। धमाका इतना तेज था की घर के ऊपर लगे छप्पर उड़ गया और छत मे लगे प्लास्टर उड़ गया। साथ ही गाड़ी में लगी आग पूरे कमरे में फैल गया। जिससे कुलर टीवी, पंखा पलंग जलकर राख हो गया। इस पुरे घटना की जानकारी पुलिस की डायल 112 और दमकल को दी गई।
गनीमत रही कि जिस समय यह घटना हुई उस समय परिवार के सभीलोग बिजली बंद होने के कारण घर के बाहर आंगन में बैठे हुए थे। वहीं इलेक्ट्रिक वाहन घर के बैठक एरिया मे था जहां घर के सभी लोग परिजन टीवी देखते है। वहीं, नरेंद्र के घर जाने वाला रास्ता काफी संकरा होने के कारण दमकल वहां नहीं पहुंच पाया। इसके कारण आस पास के लोग ही अपने अपने घरो से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया। वहीं करीबन दो घंटे के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने सिर्फ सामान का नुकसान हुआ। इससे एक बड़ा दुर्घटना टल गई।