बिलासपुर। जिला बिलासपुर प्राथमिक शिक्षकों का महा अधिवेशन बिलासपुर में आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ बिलासपुर के प्रधान रमेश शर्मा ने की।
अधिवेशन में पिछले तीन साल का लेखाजोखा प्रस्तुत किया गया। संघ के कार्य और उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई। नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। पर्यवेक्षक जगदेव सिंह जग्गी, राजेश कुमार, जगमोहन मनकोटिया और राजीव कुमार की देखरेख में चुनाव हुए। आगामी तीन साल के लिए संघ का प्रधान रमेश शर्मा को सर्वसम्मति से चुना गया। रणजीत सिंह ठाकुर को महासचिव, बाबूलाल को वरिष्ठ उपप्रधान, सुशील कुमार को कोषाध्यक्ष, बलवीर सिंह को महालेखाकार, सुनील शर्मा को मुख्य संरक्षक, चंद्रशेखर को मुख्य सलाहकार, खूब सिंह ठाकुर को जिला मीडिया प्रभारी, नरेश शर्मा, प्रेमलता और राजीव चंदेल को उपप्रधान, राजकुमार व अमरनाथ को सह सचिव, सतपाल को प्रेस सचिव, सुमन कुमारी को सह कोषाध्यक्ष और मीनाक्षी शर्मा को लेखाकार चुना गया। इस मौके पर राज्य कार्यकारिणी के प्रधान हेमराज, सुशील कुमार, कृष्ण लाल शर्मा, होशियार ठाकुर, नरेश राणा आदि उपस्थित रहे।