फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: छत ग्राम सेवा सहकारी सभा सीमित का चुनाव 25 नवंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
15 अक्तूबर को वार्डों की अंतिम सूची होगी प्रकाशित
विज्ञापन

16, 17 अक्तूबर को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक भरे जाएंगे नामांकन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं(बिलासपुर)। छत ग्राम सेवा सहकारी सभा सीमित की कार्यकारिणी के चुनाव 25 नवंबर को होंगे। सहकारी सभाओं के सहायक पंजीयक बिलासपुर के अनुमोदन के बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत सभा सचिव हरिपाल शर्मा को चुनाव पंजीयन अधिकारी और विजय कुमार निरीक्षक सहकारी सभाएं घुमारवीं को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।
छत ग्राम सेवा सहकारी सभा का चुनाव 11 वार्ड अंदरोली, सन्डयार, स्योथा, छत, हिम्मर लुरहानी, चलारन, कपाहड़ा, समलोहल, कल्लर, डून और कोटलु ब्राह्मणा के आधार पर होगा। चुनाव में भाग लेने वाले सदस्य वे होंगे जिन्होंने ऋण लिया है। जिन सदस्यों ने समय पर ऋण का भुगतान नहीं किया है, उन्हें 28 अगस्त से 29 सितंबर तक ऋण अदायगी का अवसर दिया गया था।
विज्ञापन

वार्डों की अंतिम सूची 15 अक्तूबर को दोपहर 2 बजे तक सभा कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रकाशित की जाएगी। नामांकन पत्र 16 और 17 अक्तूबर को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक भरे जा सकते हैं। 18 अक्तूबर को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। चुनाव अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्रों पर आपत्तियां 25 अक्तूबर को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक दायर की जा सकती हैं। आपत्तियों पर सुनवाई 30 अक्तूबर से 1 नवंबर तक सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक होगी।
सुनवाई के बाद दोपहर 2 बजे प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे और अंतिम प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की जाएगी। नामांकन पत्रों की वापसी 4 नवंबर को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक की जाएगी। मतदान 25 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक विभिन्न मतदान केंद्रों में होगा। मतगणना दोपहर 3 बजे से शुरू होकर चुनाव परिणाम सभा कार्यालय में घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

सहकारी सभा कार्यालय और निर्वाचन अधिकारियों ने सभी सदस्यों से अपील की है कि वे समय पर मतदान केंद्र पहुंचें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें