फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सदर में बीडीसी और जिला परिषद की किसान भवन में सुबह नौ बजे से शुरू होगी मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
20 टेबलों पर होगा वोटों की गिनती का कार्य
विज्ञापन

-पहले चरण के आठ वार्डों के एजेंटों को साढ़े आठ बजे तक पहुंचने के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विकास खंड सदर के अंतर्गत पंचायत समिति और जिला परिषद चुनावों की मतगणना को लेकर प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं। 31 मई को किसान भवन बिलासपुर में सुबह नौ बजे से मतगणना प्रक्रिया शुरू की जाएगी। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी मतगणना चरणबद्ध तरीके से संपन्न करवाई जाएगी ताकि व्यवस्था सुचारु बनी रहे और भीड़भाड़ की स्थिति पैदा न हो।
विज्ञापन

एसडीएम सदर डॉक्टर राजदीप सिंह ने बताया कि किसान भवन में करीब 20 मतगणना टेबल लगाए जाएंगे। वहीं पूरी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए 40 से 50 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। कर्मचारियों में मतगणना सुपरवाइजर, सहायक कर्मचारी, रिकॉर्ड स्टाफ, सुरक्षा व्यवस्था में तैनात कर्मी शामिल रहेंगे। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। सबसे पहले पंचायत समिति सदस्यों के मतों की गिनती का कार्य किया जाएगा। विकास खंड सदर के तहत 25 बीडीसी वार्डों के मतों की गणना पूरी होने के बाद जिला परिषद के चार वार्डों की मतगणना शुरू की जाएगी। हालांकि जिला परिषद के मतपत्रों की प्रारंभिक छंटनी पहले ही कर ली जाएगी, ताकि बाद में प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो। प्रशासन ने मतगणना एजेंटों के लिए भी अलग-अलग समय निर्धारित किया है। पहले चरण में जिन आठ बीडीसी वार्डों की मतगणना शुरू होगी, उनके एजेंटों को सुबह साढ़े आठ बजे तक किसान भवन पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि इन एजेंटों को पहले बैठाया जाएगा और इसके बाद स्ट्रांग रूम खोला जाएगा। ठीक सुबह नौ बजे मतगणना कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। वहीं अन्य वार्डों के एजेंटों को 11 बजे से 12 बजे के बीच पहुंचने के लिए कहा गया है। प्रशासन का कहना है कि सभी एजेंट यदि एक साथ पहुंचेंगे तो मतगणना स्थल पर अनावश्यक भीड़ बढ़ सकती है और एजेंटों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ सकता है। इसलिए केवल उन्हीं वार्डों के एजेंटों को मतगणना केंद्र के भीतर प्रवेश दिया जाएगा, जिन वार्डों की गिनती उस समय चल रही होगी। स्पष्ट किया कि मतगणना प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जाएगा। मतगणना के दौरान प्रत्येक टेबल पर आवश्यक रिकॉर्ड व्यवस्था, निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन ने सभी प्रत्याशियों और एजेंटों से सहयोग बनाए रखने की अपील भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें