फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्वारघाट में मतगणना को लेकर प्रशासन अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
दो जिला परिषद, 14 पंचायत समिति वार्डों की होगी मतगणना
विज्ञापन

विकास खंड कार्यालय में बनाए गए 15 काउंटिंग टेबल
पहले और दूसरे चरण की मतपेटियां स्ट्रांग रूम में सुरक्षित

संवाद न्यूज एजेंसी

स्वारघाट (बिलासपुर)। विकास खंड स्वारघाट में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के बाद 31 मई को जिला परिषद, बीडीसी वार्डों के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। प्रशासन की ओर से मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

विकास खंड स्वारघाट के अंतर्गत दो जिला परिषद वार्ड स्वाहन और कोटखास के अलावा 14 पंचायत समिति वार्डों की मतगणना की जाएगी। इनमें तंबोल, टाली, री, स्वाहन, टरवाड़, घवांडल, सलोआ, माकड़ी, ग्वालथाई, लैहड़ी, कोटखास, बस्सी, मजारी और कोलांवाला टोबा पंचायत समिति वार्ड शामिल हैं। इन सभी वार्डों के मतों की गिनती विकास खंड कार्यालय स्वारघाट में की जाएगी।
विज्ञापन

मतगणना प्रक्रिया एसडीएम स्वारघाट धर्मपाल चौधरी की देखरेख में संपन्न होगी। इसके लिए विकास खंड कार्यालय परिसर में विशेष व्यवस्था की गई है। मतगणना के लिए एक बड़े हाल में 15 टेबल लगाई जाएंगी, जहां विभिन्न विभागों के कर्मचारी मतगणना कार्य में अपनी सेवाएं देंगे। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई हैं। बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव का अंतिम चरण 30 मई को संपन्न होगा, जिसके बाद अंतिम चरण की मतपेटियां भी विकास खंड कार्यालय स्वारघाट में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखी जाएंगी। इससे पहले पहले और दूसरे चरण में हुए जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव की मतपेटियां भी इसी स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखी गई हैं।
विज्ञापन

एसडीएम स्वारघाट धर्मपाल चौधरी ने बताया कि 31 मई को सुबह आठ बजे से मतगणना प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मतगणना को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें