फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव का बजा डंका, पहले दिन 17 ने भरे नामांकन

Sat, 26 Dec 2015 08:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर/ नयनादेवी/ घुमारवीं/ शाहतलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव का डंका बज गया है। शनिवार से नगर परिषद और नगर पंचायतों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई।
विज्ञापन


शुभ मुहूर्त में कई उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। हालांकि, बिलासपुर और नयनादेवी में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही राजनीतिक दलों ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। जबकि घुमारवी और शाहतलाई में भाजपा ने अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। यहां भी कांग्रेस ने उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल नहीं हुई है।

शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के पहले दिन कुल 17 उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। नगर पंचायत तलाई से पांच, नगर परिषद बिलासपुर से पांच, नयनादेवी में तीन और घुमारवीं में चार उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए।
विज्ञापन


श्री नयनादेवी में वार्ड चार से प्रकाशो देवी, वार्ड नंबर पांच से मंजीत रानी, वार्ड नंबर पांच से अनुराधा ने अपने-अपने नामांकन पत्र भरे। घुमारवीं में वार्ड नंबर एक से बड्डू से शकुंतला देवी, कर्मी देवी, वार्ड नंबर चार कल्याणा से प्रेम सिंह, वार्ड नंबर छह टिक्करी से एडवोकेट कुलदीप लखनपाल ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

नगर पंचायत शाहतलाई में वार्ड-1 से निवर्तमान पार्षद प्रोमिला देवी, वार्ड-3 से लता देवी, वार्ड-4 से निवर्तमान उपाध्यक्ष पवन कुमार और पूर्व उपाध्यक्ष बृज लाल, वार्ड-5 से निवर्तमान अध्यक्ष सरोज कुमारी ने एआरओ और झंडूता के तहसीलदार देवराज शर्मा के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किए।

उधर, उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मानसी सहाय ठाकुर ने जानकारी दी कि जिला में स्थानीय नगर निकायों के चुनावों के दृष्टिगत आज नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन नगर परिषद बिलासपुर में कुल पांच उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे।
विज्ञापन


इसमें वार्ड नंबर-2 से निवर्तमान उपाध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप, वार्ड नंबर-5 से ज्योति और हरिकृष्ण, वार्ड नंबर-11 से आशीष ढिल्लों और वार्ड नंबर-8 से रोहित शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें