फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बकरियां चराने गए बुजुर्ग की गिरने से मौत

Sun, 30 Nov 2025 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं में भदरौण गांव में हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस थाना घुमारवीं के तहत भदरौण गांव में बकरियां चराने गए एक बुजुर्ग की गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतक कर्म सिंह (72) निवासी गांव भदरौण डाकघर हवाण तहसील घुमारवीं के बेटे अमी चंद ने बताया कि इनकी गोशाला घर से करीब एक किलोमीटर दूर है। इनके पिता हर दिन की तरह बकरियां चराने गए थे, लेकिन काफी देर होने के बाद भी वह नहीं आए। इस पर इसकी पत्नी उन्हें ढूंढने गई। वहां देखा की उनके पिता गोशाला के आंगन के साथ करीब छह फीट नीचे सिर के बल गिरे हुए थे। शीघ्र उन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर लाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अमी चंद ने अपने पिता की मृत्यु पर किसी प्रकार का शक जाहिर नहीं किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर, डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें