फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अनिल मिंटू को सौंपी निजी बस ऑपरेटर संघ की कमान

Sun, 30 Nov 2025 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यकारिणी का हुआ गठन, तत्काल प्रभाव से लागू होंगी नियुक्तियां
विज्ञापन

हुसैन अख्तर को महासचिव और तेजपाल को बनाया कोषाध्यक्ष

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। निजी बस ऑपरेटर संघ बिलासपुर की कार्यकारिणी का गठन रविवार को किया गया। जिले के सभी बस ऑपरेटरों को संगठन में विभिन्न पदों पर मनोनीत किया गया है, जिनकी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अनिल कुमार मिंटू को सौंपी गई। उप प्रधान पद पर विनय कुमार पुरी, अशोक कुमार, गौरव सेन गुग्लू, अनीश शर्मा, देव राज, अनिल चंदेल, पंकज शर्मा, अशोक कुमार और सुरेंद्र पटियाल का चयन हुआ है। सह सचिव के रूप में सुधीर चंदेल सुग्गू, पंकज कुमार पंकु, सुनील शर्मा, गीता चंदेल, सुशील चंदेल, कर्म सिंह, रामपाल ठाकुर एवं राजेंद्र को जिम्मेदारी दी गई है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विजय कौशल, किशोरी लाल शर्मा (केके), प्रदीप कुमार, राजेंद्र कुमार, नवल किशोर, पवन कुमार शुक्ला, अशोक कुमार और बलवंत सिंह को नियुक्त किया गया। हुसैन अख्तर (काका) को महासचिव और तेज पाल शर्मा (तेजू) को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। प्रवक्ता के रूप में रमेश ठाकुर और हरीश कुमार (रिशु) की नियुक्ति हुई है। प्रेस सचिव के रूप में युवराज ढटवालिया और संतोष कुमार, जबकि सलाहकार के रूप में सोनू ठाकुर, कुलदीप चंदेल, सन्नी और सेवानिवृत्त डीएसपी कुलदीप चंदेल को शामिल किया गया है। इसके अलावा नरेंद्र सिंह, राकेश राव, चमन लाल, बोबी ठाकुर, निशा कुमारी, राजेंद्र, प्यारे लाल (प्यारु), देवी, रफीक मोहम्मद, राकेश गोयल, संतोष कुमारी, नरेश चंदेल, बनिता कुमारी, राकेश कुम और होशियार सिंह को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि नई कार्यकारिणी सभी ऑपरेटरों को साथ लेकर चलेगी और किसी भी ऑपरेटर की समस्या का समाधान बिना किसी भेदभाव के प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। ऑपरेटरों के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर मजबूती से आवाज उठाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें