फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नशा तस्करी में संलिप्त आठ सरकारी कर्मचारी अभी तक बर्खास्त, तीन पर कार्रवाई जारी

विज्ञापन
जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक में मौजूद अधिकारी। स्रोत: डीपीआर
विज्ञापन
जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने किया खुलासा
विज्ञापन

नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों पर भी होगी कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नशा तस्करी और मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में संलिप्त सरकारी कर्मचारियों पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामलों में संलिप्त पाए गए 11 सरकारी कर्मचारियों में से आठ को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है, जबकि तीन अन्य के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई जारी है। यह जानकारी सोमवार को बचत भवन में उपायुक्त किरण भड़ाना की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की समीक्षा बैठक में दी गई।
उपायुक्त ने संबंधित विभागों को लंबित मामलों में नियमानुसार समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने नशा तस्करी में संलिप्त लोगों की ओर से अर्जित अवैध संपत्तियों के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान में सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें, ताकि तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। उपायुक्त ने पुलिस विभाग की ओर से नशा तस्करों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि जिले में नशा तस्करी में संलिप्त लोगों को लगातार गिरफ्तार किया जा रहा है। पुलिस ने तस्करों की आपूर्ति शृंखला तोड़ने के लिए भी कार्रवाई की है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों और शिक्षण संस्थानों में नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। स्कूल एडॉप्शन कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के साथ संवाद सत्र आयोजित करने, कॅरिअर काउंसिलिंग और सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में जिले में स्थापित किए जा रहे नशा मुक्ति केंद्र की प्रगति की समीक्षा भी की गई। साथ ही निजी क्षेत्र में संचालित नशा मुक्ति केंद्रों की स्थिति पर भी चर्चा हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान, अतिरिक्त उपायुक्त रूपिंदर कौर, एसडीएम राज कुमार, धर्मपाल, अर्शिया शर्मा, अभिषेक बरवाल, डीएसपी मदन धीमान, जिला कल्याण अधिकारी रमेश बंसल सहित एम्स और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशा जागरूकता अभियान से दो लाख से अधिक युवाओं तक पहुंच
इसके अलावा उपायुक्त किरण भड़ाना की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय ड्रग डिमांड रिडक्शन कमेटी की बैठक में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत वर्ष 2026-27 की गतिविधियों की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि जिले में अब तक 16 नुक्कड़ नाटक, 72 जनसहभागिता एवं सामूहिक जागरूकता कार्यक्रम और 16 जागरूकता एवं परामर्श शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। इनके माध्यम से दो लाख से अधिक युवाओं तक नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता का संदेश पहुंचाया गया है। उपायुक्त ने शिक्षण संस्थानों और पंचायत स्तर पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने युवाओं को केंद्रित कर विशेष कार्यक्रम चलाने और नशा छोड़कर सामान्य जीवन में लौट रहे लोगों को कौशल विकास, रोजगार एवं आजीविका के अवसरों से जोड़ने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें