फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर कॉलेज की छात्राओं ने लोकनृत्य में पाया तृतीय स्थान

विज्ञापन
बिलासपुर कॉलेज में लोकनृत्य विजेता बच्चों के साथ अध्यापक - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर की छात्राओं ने हिमाचल प्रदेश में विश्व विद्यालय युवा महोत्सव ग्रुप तीन लोकनृत्य प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में 3 से 6 अक्तूबर तक चला। इस कार्यक्रम में प्रदेश के 50 महाविद्यालयों ने भाग लिया था।
विज्ञापन

इस मौके पर राजकीय महाविद्यालय में खुशी का माहौल बना हुआ है। लोक नृत्य की प्राध्यापिका डॉ. मीना वर्मा का कहना है कि छात्राओं ने प्रतियोगिता में जीत हासिल करने के लिए बहुत मेहनत की है। छात्राओं की मेहनत रंग ले आई है। छात्राओं ने जो तीसरा स्थान हासिल करके महाविद्यालय का नाम रोशन किया है उसका श्रेय बच्चों ने लोक नृत्य की प्राध्यापिका डॉ. मीना शर्मा को दिया। इस उपलक्ष्य पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य रामकृष्ण व लोक नृत्य की प्राध्यापिका डॉ. मीना वर्मा ने बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और साथ में ही उन्होंने बच्चों को भविष्य में इससे भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें