चिल्ड्रन सांइस कांग्रेस में मिनर्वा स्कूल बना ऑल रांउड चैंपियन
- फोटो : BILASPUR
घुमारवीं(बिलासपुर)। मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं के छात्रों ने डीएवी स्कूल घुमारवीं में आयोजित जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में शानदार प्रदर्शन किया है। ऑल राउंड का खिताब हासिल कर विद्यार्थियों ने स्कूल का नाम चमकाया है। यह पहला मौका नहीं जब मिनर्वा स्कूल के छात्रों ने इस मुकाम को हासिल किया। इससे पहले भी लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए छात्रों ने आठ बार ऑल राउंड बेस्ट के खिताब को झटका है।
स्कूल प्रशासन ने बच्चों के बेहतर प्रदर्शन पर उन्हें सम्मानित किया। पाठशाला के प्रधानाचार्य परवेश चंदेल ने बताया कि सीनियर क्विज प्रतियोगिता में तेजस्वनी व अभय सांख्यान ने जिलेभर में पहला स्थान झटका। छात्र पर्थ ठाकुर को बेस्ट एक्टर के खिताब से सम्मानित किया गया। जबकि सीनियर साइंस एक्टिविस्ट कॉर्नर में हर्षित को मोस्ट एक्टिव का खिताब मिला।
इसके अलावा सीनियर सेकेंडरी मैथमेटिक्स ओलंपियाड में दिग्विजय सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि सीनियर वर्ग के सांइटिफिक प्रोजेक्ट रिपोर्ट में दिशा चंदेल व सीनियर सेकेंडरी वर्ग के सांइटिफिक प्रोजेक्ट रिपोर्ट में दिव्या शर्मा ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही साइंस स्किल प्ले में पार्थ ठाकुर, पीयुष ठाकुर, हिमेश नेगी, नवांग, अंशुल सूद व शिवानी शर्मा ने पहला स्थान झटका।
सीनियर मैथमेटिक्स ओलंपियाड में अभिनंदन चंदेल ने तीसरा तथा इनोवेटिव साइंस मॉडल में अखिलेश ठाकुर को दूसरा स्थान मिला। स्कूल पहुंचने पर सभी छात्रों को प्रार्थना सभा के दौरान बधाई देते हुए सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य परवेश चंदेल, राकेश चंदेल, विनय शर्मा व अन्य स्टाफ के सदस्यों ने बच्चों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।