फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: किसानों की केवाईसी पूरी करने के लिए आयोजित होंगे ई-केवाईसी

विज्ञापन
विज्ञापन
-स्वारघाट के तहत 9 पटवार वृत्तों में आज और कल होंगे शिविर आयोजित
विज्ञापन

-704 किसानों की नहीं हुई है केवाईसी
संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थी किसानों की ई-केवाईसी पूरी करवाने के लिए शिविरों का आयोजन किया जाएगा। श्री नयना देवी जी के तहत 704 लाभार्थी किसानों की केवाईसी अभी तक नहीं हुई है।
विज्ञापन

तहसीलदार विपिन ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र में किसान निधि सम्मान योजना के तहत 7352 लाभार्थी हैं। इनमें से 6648 की केवाईसी हो पूरी हुई है। इसमें अभी तक 704 लाभार्थी पात्र किसान ऐसे पाए गए हैं, जिनकी केवाईसी होनी अभी बाकी है। आज पटवार वृत दभेटा, समतैहण, बैहल, दभट, मजारी, और स्वाहण में शिविर का आयोजन होगा। शुक्रवार के दिन जगातखाना, भाखड़ा, श्री नयना देवी जी और टोबा संगवान में शिविर लगेगा। स्वारघाट तहसील प्रशासन की तरफ से सभी पात्र किसानों से अपील की गई है कि आगामी दो दिनों में अपने पंचायत घर में जाकर केवाईसी पूर्ण करवाएं, नहीं तो पीएम किसान सम्मान निधि की आगामी किश्त नहीं मिलेगी। स्वारघाट के तहत 9 पटवार वृत्तों के नजदीक के पंचायत घरों में किसानों के लिए ई-केवाईसी कैंप आयोजित किया जाएगा। संबंधित पंचायत घर के समीप के आधार कार्ड केंद्र भी इस शिविर में हिस्सा लेंगे। इसमें लोग बैंक खातों से उनका आधार कार्ड लिंक का कार्य भी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें