फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्योहला में 105 उपभोक्ताओं की कराई ई-केवाईसी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जुखाला (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत स्योहला में शुक्रवार को सैनी गैस एजेंसी की ओर से एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पंचायत के गैस कनेक्शन धारकों की मौके पर ही ई-केवाईसी की गई। शिविर में 105 उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी और मोबाइल नंबर लिंक किया गया।
विज्ञापन

एजेंसी के प्रबंधक टीसी सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों और अन्य गैस कनेक्शन धारकों को 31 मार्च तक अपने गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी करवाना जरूरी है। तभी उनको गैस पर सब्सिडी मिलेगी और सिलिंडर भी इसी के बाद रिफिल होगा। जिनके मोबाइल नंबर गैस कनेक्शन के साथ लिंक नहीं हैं उन्हें भी इसी समयावधि में इसे लिंक करवाना होगा। इसके चलते पंचायतों में इस तरह के शिविर लगाए जा रहे हैं, ताकि 31 मार्च तक गैस कनेक्शन धारकों को घर द्वार यह सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि इस शिविर में 105 उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी और मोबाइल नंबर आधार से लिंक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें