फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शाहतलाई का दुग्ध खड्ड पुल संकरा, यातायात के लिए परेशानी

Mon, 10 Feb 2025 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
शाहतलाई का दुग्ध खड्ड पुल । संवाद
विज्ञापन
-बाबा बालक नाथ, दियोट सिद्ध आने वाले श्रद्धालु कर रहे परेशानी का सामना
विज्ञापन

- चैत्र मास के वार्षिक मेलों के दौरान और बढ़ सकती है यह समस्या
-व्यापार मंडल ने पुल के दोनों ओर लोहे का फुटपाथ बनाने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। शाहतलाई के दुग्ध खड्ड पुल की संकरी चौड़ाई यातायात के लिए बड़ी समस्या बन गई है। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को इस पुल से गुजरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आगामी चैत्र मास के वार्षिक मेलों के दौरान यह समस्या और भी विकट हो सकती है, जब देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु बाबा बालक नाथ के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं। श्रद्धालु शाहतलाई में शीश नवाने के बाद गुफा मंदिर दियोटसिद्ध की ओर प्रस्थान करते हैं, जिसके लिए दुग्ध खड्ड पुल ही एक मुख्य मार्ग है।
विज्ञापन

इस पुल का निर्माण 40-50 वर्ष पूर्व किया गया था। उस समय श्रद्धालुओं और वाहनों की संख्या बेहद सीमित थी, लेकिन अब समय के साथ यातायात का दबाव कई गुना बढ़ चुका है। प्रतिदिन सैकड़ों वाहन और उससे भी अधिक पैदल यात्री इस पुल से गुजरते हैं। संकरी चौड़ाई के कारण पुल पर एक समय में केवल एक ही वाहन पार हो सकता है। बड़े वाहन के गुजरने के दौरान पैदल यात्रियों को पुल किनारे रुककर इंतजार करना पड़ता है। व्यापार मंडल शाहतलाई के प्रधान राजेश कौशल ने कहा कि यदि पुल के दोनों ओर लोहे का फुटपाथ बना दिया जाए तो पैदल यात्रियों के साथ वाहन चालकों को भी राहत मिलेगी। उन्होंने प्रदेश सरकार और उपायुक्त बिलासपुर से आग्रह किया है कि आगामी मेलों से पहले पुल के दोनों ओर लोहे का फुटपाथ बनाया जाए। इससे श्रद्धालुओं की आवाजाही सुरक्षित और सुविधाजनक हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें