फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: औहर पंचायत में चिट्टे के विरोध में निकाली गई जागरुकता रैली

Mon, 10 Feb 2025 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर की ग्राम पंचायत औहर में चिट्टे को लेकर जागरूकता रैली निकालते पंचायत प्रतिनिधिए  महिला
विज्ञापन
-प्रदेश में गाय के साथ हुए दुष्कर्म का विरोध कर कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भगेड़ (बिलासपुर)। विकासखंड घुमारवीं के तहत ग्राम पंचायत औहर में ग्राम पंचायत प्रधान प्रेम लता ठाकुर की अगुवाई मेंचिट्टे को लेकर जागरुकता रैली निकाली गई। वहीं इस रैली में प्रदेश में हाल ही में गाय के साथ हुए दुष्कर्म का विरोध कर कार्रवाई की मांग भी की गई। रैली में महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर और पंचायत प्रतिनिधियों सहित अनेक ग्रामीणों ने भाग लिया।
विज्ञापन


रैली के दौरान गाय के साथ हुए दुष्कर्म और नशे के खतरनाक रूप चिट्टे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। महिलाओं ने चिट्टा बेचने वालों और गोमाता के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि इस घृणित कार्य में संलिप्त दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। ग्राम पंचायत प्रधान प्रेम लता ठाकुर ने कहा कि आज युवा वर्ग नशे की गिरफ्त में आकर बर्बाद हो रहा है। यदि समय रहते इस दानव पर लगाम नहीं लगाई गई तो समाज को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। सभी लोगों को इस समस्या के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। रैली में उप प्रधान रणजीत वर्धन, पूर्व प्रधान कमला संधू, वार्ड सदस्य सरोज कुमारी, ममता देवी, रामप्यारी, संध्या देवी, बबली देवी, कर्मचंद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें