फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव में सजा डॉग शो

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

21 श्रेणियों में दिखी नस्लों की झलक
मुख्यातिथि ने विजेताओं को किया सम्मानित
स्थानीय गद्दी नस्ल रही आकर्षण का केंद्र


संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं (बिलासपुर)। राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव, घुमारवीं के तहत सोमवार को डॉग शो का आयोजन किया गया। शो में विभिन्न नस्लों के सुसज्जित, प्रशिक्षित और आकर्षक कुत्तों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। डॉग शो में कुल 21 श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

वयस्क लैब्राडोर रिट्रीवर वर्ग में सनी वर्मा का श्वान प्रथम, ऋषु का द्वितीय और धर्मपाल का तृतीय रहा। वयस्क पोमेरेनियन श्रेणी में परविंद्र सिंह का श्वान प्रथम, सौरभ कुमार का द्वितीय और विशाल कल्ला का तृतीय स्थान पर रहा। वयस्क पिटबुल वर्ग में आदित्य शर्मा का श्वान प्रथम और सनी राणा का द्वितीय रहा। मिश्रित नस्ल श्रेणी में गोल्डी का श्वान प्रथम, सुभाष चंद का द्वितीय और सचिन का तृतीय स्थान पर रहा। वयस्क बुल टेरियर वर्ग में सुभाष चंद के श्वान ने प्रथम स्थान हासिल किया। स्थानीय (गद्दी) नस्ल में प्रदीप सिंह का श्वान प्रथम, रीना देवी का द्वितीय और अंकित मोदगिल का तृतीय स्थान पर रहा। इसके अलावा अन्य श्रेणियों में भी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सहायक निदेशक (पशुपालन एवं प्रजनन) बिलासपुर डॉ. के.एल. शर्मा, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं डॉ. रविंदर और डॉ. सुशील सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एपीएमसी बिलासपुर के अध्यक्ष सतपाल वर्धन मुख्यातिथि रहे, जबकि पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रीता सहगल और पार्षद सतीश शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें