फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुणवत्ता का रखें ध्यान, तय समय में पूरा करें काम : राजेंद्र गर्ग

विज्ञापन
घुमारवीं में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ चुनाव क्षेत्र में चल रहे विकासात्मक कार्यों - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ विकासात्मक कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। गर्ग ने निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्र का कोई भी गांव सड़क के बिना नहीं रहेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में विकासात्मक कार्यों के लिए धन का कोई अभाव नहीं है। सड़कें गांव की जीवन रेखाएं होती हैं। इन्हीं से विकास संभव हो सकता है। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि एकजुट होकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सहयोग प्रदान करें। ताकि विभाग अनावश्यक विवादों में न पड़े। जब कोई मामला विवाद में पड़ जाता है तो गांव का विकास रुक जाता है।
यदि कहीं पर छोटा.मोटा विवाद हो तो उसे जनहित में शीघ्र निपटा लें ताकि क्षेत्र का विकास न रुके। राजेंद्र गर्ग ने बताया कि इस क्षेत्र में इस समय लोक निर्माण विभाग के तहत 77 सड़कों का कार्य चल रहा है। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों ने खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग को बताया कि आगामी वर्ष मई-जून तक सभी निर्माण कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा। इस अवसर पर विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक कपिल, सहायक अभियंता मनोहर लाल व रतनलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें